फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Violence in electoral rivalry, five accused arrested

चुनावी रंजिश में मारपीट, पांच आरोपित गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Violence in electoral rivalry, five accused arrested
चुनावी रंजिश में मारपीट, पांच आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के हिनौता ग्राम पंचायत में रविवार देर रात चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान तथा नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरकत अली उर्फ काउश, अब्दुल्ला, कल्लन उर्फ सोहरत, मंगल प्रसाद मिश्रा व अंकुर मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कई लोगों पर बलवा सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार देर रात की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व लालगंज थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बरकत अली की तहरीर पर पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि मंगल प्रसाद मिश्र तथा विजय प्रसाद, संजय, गंगा प्रसाद, विकास, अंकुर मिश्रा, अशोक मिश्रा पर केस दर्ज हुआ है। वहीं मंगल प्रसाद मिश्र की तहरीर पर नवनिर्वाचित प्रधान जावेद, मो. राउफ, अफजल, सलमान सहित तेरह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी ओर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया खास गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट हो गई। एक पक्ष के नबीसेख की बेटी सहरबानो को चोट आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्जकर घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि नबीसेख की तहरीर पर तयूब, अयूब, अनीस, शकील पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed