फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers will get banking facility at their doorstep

ग्रामीणों को दरवाजे पर मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers will get banking facility at their doorstep
ग्रामीणों को दरवाजे पर मिलेगी बैंकिंग सुविधा
विज्ञापन

109 ग्राम पंचायतों में बीसी सखियों ने शुरू किया काम
700 सखियों को एसबीआई आरसेटी दे चुका है प्रशिक्षण
बस्ती। ग्राम पंचायतों में लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीसी सखियों को नियुक्त किया जा रहा है। नियुक्ति से पहले एसबीआई स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जिले की सभी 1185 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग करेस्पोंडेंट (बीसी सखी) नियुक्ति की जानी है। करीब 109 ग्राम पंचायतों में सखियों ने काम शुरू कर दिया है।
ग्राम पंचायतों में बैंकिग सुविधाएं हर दरवाजे तक पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रयास शुरू किया है। मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, पेंशन, कृषि अनुदान आदि की धनराशि सरकार लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेज रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की धनराशि भी बैंक खाते में भेजी जाती है। ग्राम पंचायतों में बीसी सखी नियुक्त होने के बाद लोगों को बैंक जाकर धनराशि निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे बीसी सखी से अपने दरवाजे पर ही खाते की धनराशि निकलवा सकेंगे। आरसेटी निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि संस्थान की ओर से दिसंबर 2020 सेे प्रशिक्षण शुरू किया गया है। हर माह करीब 100 सखियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक करीब 700 सखियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

324 को दी जा चुकी है धनराशि
डीसी मनरेगा राम दुलार ने बताया कि 700 सखियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रपत्र जमा करने वाली 324 सखियों को काम शुरू करने के लिए 75000 रुपये उनके बैंक खाते में भेजा जा चुका है। 120 सखियों को डिवाइस दी जा चुकी है। इसमें 109 सखियों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed