{"_id":"60cb8a6b8ebc3e2e076fc25e","slug":"villagers-scared-due-to-rise-in-water-level-of-saryu-basti-news-gkp398485188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण सहमे
विज्ञापन
सरयू का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण सहमे
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बृहस्पतिवार को नदी का पानी चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर को पार कर 92 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 0.73 नीचे है।
ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ और कटान प्रभावित गांव कल्यानपुर, भरथापुर तथा संदलपुर आदि के लोग सहमे हुए हैं। बीते साल नदी ने संदलपुर गांव में भीषण कटान की थी। कल्यानपुर व भरथापुर में बाढ़ की स्थित बनी थी।
स्थानीय निवासी ननकू सिंह, हेमंत पांडेय, मंगल प्रसाद, सुशील कुमार यादव, रामचंद्र यादव, संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि बाढ़ खंड मानसून आने से कुछ समय पहले समस्याएं ठीक करने आता है। सूखे मौसम में जिम्मेदारों को बाढ़ प्रभावित गांवों की सुध नहीं रहती।