फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   villagers protested00

अवैध कब्जे के विरोध में नागरिकों का प्रदर्शन

Wed, 23 May 2018 11:41 PM IST
basti
basti Updated Wed, 23 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
villagers protested00
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बस्ती।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए चलाया गया अभियान जिले में बेमतलब साबित हो रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेबुलवा ताल की जमीन पर कब्जा करने के लिए भू माफिया जेसीबी से पटाई कर रहे हैं। इससे आक्रोशित नागरिकों ने बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अपने मांगपत्र में नेबुलवा ताल पर अवैध कब्जा कर रहे दबंगों, भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि 22 मई की रात जेसीबी लगाकर कुछ लोगों ने नेबुलवा ताल पर अवैध कब्जा शुरू किया। पड़ोसियों ने इसका विरोध किया और डॉयल 100 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर जेसीबी चालक और भू-माफिया भाग निकले। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, सन्तोष भारद्वाज, मनोज राजभर, सुनील भारद्वाज, अमन राजभर, सूरज भारद्वाज, संजय पाण्डेय, बसन्त भारद्वाज, अरशद अली, सन्तोषी, दिनेश, मनोज कुमार, छट्ठूलाल, अर्जुन कन्नौजिया, श्रवन, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस       
बस्ती। केन्द्र सरकार के चार वर्ष को लेकर कई संगठनों ने पोल खोल, हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया गया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा, जनवादी नवजवान सभा, रसोइया, कर्मचारी यूनियन आदि संगठन के कार्यक र्ताओं ने लोहिया मार्केट से जुलूस निकाला। बाद में जिला अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, केके तिवारी, ध्रुवचन्द, शेषमणि, सतीश चौधरी आदि ने कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी है। रोजगार का अकाल है, डीजल और पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ रहा है। किसानों की कर्ज माफी की घोषणा झूठी साबित हो रही है। कार्यक्रम में समसुल कमर, मुन्नी, रामसुरेमन, शिखा, सरोज, दिलीप, नीलम, पूनम, नरसिंह, सुरेन्द्र मोहन शर्मा, उदय राज, राम कुमार, राम कुमार, विजय नाथ, रमेश गुप्ता, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed