{"_id":"76868f985abbf8dea5222bd0084d8bbd","slug":"villagers-beaten-junior-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने अवर अभियंता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने अवर अभियंता को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कप्तानगंज थाने के ओझागंज गांव में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के
विज्ञापन
जेई की पिटाई कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेजा है।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाने के ओझागंज गांव में दुबौलिया विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है।शुक्रवार की देर शाम बिजली विभाग के जेई अरविंद कुमार मौर्या अपने कर्मचारियों के साथ गॉव में डोर टू डोर जाकर बिजली कनेक्शन की जांच कर रहे थे और लोगों से बिजली बिल जमा करने के लिए कह रहे थे।
इस दौरान गांव के किसी उपभोक्ता ने लो वोल्टेज की शिकायत जेई से कर दी। इसी बात पर जेई और उपभोक्ताओं में विवाद शुरू हो गया। इस पर गांव के कई लोगों ने जेई कि पिटाई कर दी। जेई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
जेई अरविंद कुमार मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक, लल्लन, ओम प्रकाश निवासी ओझागंज को जेल भेजा है। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनका शांति भंग में चालान किया गया है।