फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers beat up a young man who had come to his uncle's house thinking he was a thief

Basti News: मौसा के घर आए युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा

Mon, 15 Sep 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up a young man who had come to his uncle's house thinking he was a thief
दुबौलिया। दुबौलिया क्षेत्र के नरहरपुर गांव में मौसा के घर आए युवक को चोर समझकर पीटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आंबेडकरनगर जिले का युवक सचिन अपने मौसा जैसराम चौधरी निवासी खदरा के घर आया था। शनिवार रात लगभग 9 बजे अपने मित्र को लेने ललहवा चौराहे की ओर जा रहा था। रास्ते में अन्नपूर्णा भवन के सामने लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान पहरेदारी कर रहे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर पीटने लगे। ग्रामीणों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। पूछताछ के लिए गांव में ले आए। युवक ने अपना परिचय दिया और मौसा का नाम बताया तो ग्रामीणों ने जैसराम चौधरी को बुलाया। सत्यापन के बाद सचिन को मौसा के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed