{"_id":"68619b1ccef77124780f03db","slug":"villagers-are-scared-due-to-continuous-theft-incidents-in-dubaulia-area-basti-news-c-207-1-bst1004-139176-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुबौलिया क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुबौलिया क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात से सहमे ग्रामीण
Mon, 30 Jun 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। लगातार चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। ग्रामीण अब रात भर जाग कर घरों की रखवाली कर रहे हैं। चोरियों का खुलासा न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर ग्रामीण भी सवाल उठा रहे हैं।
एक माह में खेत से दो लिस्टर ईंजन सहित नौ घरों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं। कई मामले तो दर्ज भी नहीं हैं। 12 मई को बेमहरी गांव के सिवान पर राकेश सिंह व सियाराम सिंह के खेत में लगे लिस्टर इंजन को चोर पिकअप में लाद कर उठा ले गए थे। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है लेकिन, अब तक पुलिस उसका खुलासा नहीं कर पाई है। 25 मई को बसंतपुर गांव निवासी राम सूरत वा संतोष गुप्ता के घर चोरी की घटना हुई। एक जून को सुवरहा गांव निवासी विनोद कुमार चौरसिया के घर में, 23 जून को सुवरहा गांव में ही शिव प्रसाद व रामकरन के मकान में भी चोरी हुई। रानीपुरलाद गांव निवासी रितेश सिंह के मकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और 28 जून को चुइलकाजी गांव निवासी काशीराम शर्मा वा सरैयाअतिबल गांव निवासी अजय सिंह के घरों को चोरों ने निशाना बनाया।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है की चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।