{"_id":"61fa6ca22951fd208546f511","slug":"vidhansabha-election-will-be-functioning-at-presence-of-paramilitary-force-basti-news-gkp425601320","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा मिलिट्री फोर्स की निगहबानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा मिलिट्री फोर्स की निगहबानी में होगा मतदान
विज्ञापन

बस्ती। जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की निगहबानी में सभी 2470 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके अलावा इस बार मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए पचास प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग भी होगी।
जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान है। इसे लेकर अभी से कसरत शुरू हो गई है। चुनाव में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 25 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। इनके रहने के लिए जिले के 152 विद्यालयों को प्रशासन ने अधिग्रहीत किया है। इन विद्यालयों में पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था को पूरा करा लिया गया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ ने बताया कि 25 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती मतदान के दिन होगी। इसमें दस हजार पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा दस हजार सिविल पुलिस व पांच हजार होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। मतदान में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर भी पुलिस के उच्चाधिकारी नजर रखेंगे। मतदान के एक दिन पहले फोर्स गश्त कर लोगों को मतदान में भागीदारी के लिए सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी। कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस व प्रशासनिक टीम लगातार भ्रमण कर स्थिति का आकलन कर चुकी है। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने कहा कि चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी। चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। पचास प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों व निर्धारित स्थलों को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को अभी से खंगाला जा रहा है।