{"_id":"5e6e6dfe8ebc3ea7c05b2a52","slug":"videsh-se-lotteiy-30-logon-per-najar-basti-news-gkp3448190175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे 30 लोगों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे 30 लोगों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेश लौटे 30 लोगों पर नजर
बस्ती। कोरोना वायरस की संवेदनशीलता में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। चीन, सिंगापुर, हांगकांग, इंडोनेशिया, क्यूबा, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका व दुबई से अब तक अपने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तीस लोग आ चुके हैं। इनमें से एक को छोड़ सभी स्वस्थ है। दुबई से आने वाले क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति को संदिग्ध मानकर आरआरटी ने मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। इसकी जांच की जा रही है।
जिले चीन से 14, थाईलैंड से छह, इंडोनेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, श्रीलंका व क्यूबा से दो-दो लोग जबकि दुबई से एक व्यक्ति आया है। इसकी सूची भारत सरकार के माध्यम से राज्य ने सीएमओ कार्यालय को भेजी है। जनवरी से लेकर अब तक सूचीबद्ध लोगों की जांच पड़ताल उनके गांव जाकर टीम ने की है, मगर सभी स्वस्थ पाए गए। 12 मार्च को दुबई से दुबौलिया ब्लाक के एक गांव पहुंचे एक व्यक्ति को संदिग्ध माना गया है। उसे तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है, मगर स्वास्थ्य टीम यहां इनके पूरे परिवार की जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो उक्त संदिग्ध अपने परिवार के बीच में 24 घंटे ठहरा था, ऐसे में वायरस का प्रभाव परिवार के ऊपर भी पड़ सकता है। रैपिड रिस्पांस टीम के एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया कहते हैं कि टीम सक्रिय है। जैसे कोई सूचना किसी माध्यम से मिलती है। त्वरित गति से उस पर निरोधात्मक कार्रवाई के लिए टीम पहुंचती है। अब तक जो लोग बाहर से आए हैं उनमें केवल एक संदिग्ध पाया गया है। शेष सभी स्वस्थ हैं। फिर भी इनके ऊपर नजर रखी जा रही है।