फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Video of scattered bundle of books in book store goes viral

Basti News: पुस्तक भंडार गृह में किताबों के बिखरे बंडल का वीडियो वायरल

Wed, 11 Sep 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Video of scattered bundle of books in book store goes viral
सांऊघाट बीआरसी में बनाया गया है पुस्तक भंडार गृह, बीईओ से जवाब-तलब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर परिषदीय बच्चों की किताबों के बिखरे हुए बंडल का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। यह वीडियो सांऊघाट बीआरसी में बनाए पुस्तक भंडार गृह का बताया जा रहा है। हालांकि, मामला तूल पकड़ते ही बीएसए ने संबंधित बीईओ को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
वीडियो के अनुसार, कमरे के अंदर फर्श पर किताबों का बंडल तितर-बितर रखा है। किताबों के बंडलों के बीच पुराने कूलर और जनरेटर भी रखे हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। बढ़ी मात्रा में डंप किताबों को देखकर इस बात की भी तस्दीक हो रही है कि शत-प्रतिशत परिषदीय बच्चों में इसका वितरण नहीं हो पाया है। जबकि विभागीय रिपोर्ट में सभी बच्चों में किताबें वितरित दर्शाई गई है।
विज्ञापन

मामला चर्चा में आते ही बीएसए अनूप कुमार ने बीईओ सांऊघाट धीरेंद्र त्रिपाठी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस संबंध में संबंधित बीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया। मगर, उनका फोन स्वीच ऑफ मिला। हालांकि, अमर उजाला इस तरह के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बीएसए ने प्रकरण पर दी सफाई दे
बीएसए अनूप कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो का प्रकरण संज्ञान में है। छानबीन शुरू करा दी गई है। भंडार गृह में किताबें अव्यवस्थित रूप से रखी हुई मिली हैं। इसके लिए बीईओ को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जहां तक किताबों के वितरित न होने की बात है तो यह गलत है। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों में किताबें वितरित हो चुकी हैं। भंडार गृह में 20 अगस्त को बड़े बच्चों और 148 आउट ऑफ स्कूल रहने वाले बच्चों के लिए किताबें आई थीं। इसका वितरण अभी नहीं हो पाया है। कमरे में रखी गई सभी किताबें नई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed