{"_id":"5f3bdc178ebc3e3cd87da52b","slug":"video-of-pornographic-act-viral-lawsuit-filed-basti-news-gkp3621193116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। किशोरी से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल करके शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 16 वर्षीय किशोरी ने थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल कराया गया है। आरोपी भूपेंद्र ओझा फरार है। उसकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी की उम्र 45 वर्ष है। वह इसी थानाक्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह पड़ोस के गांव से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी भूपेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की और मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस प्रकरण की तहकीकात में जुटी थी। इधर पीड़िता खुद ही थाने पर पहुंची और आपबीती बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।