फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   VHP started construction of temple, no action against culprits

Basti News: विहिप ने शुरू कराया मंदिर का निर्माण, दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
VHP started construction of temple, no action against culprits
पुरानी बस्ती क्षेत्र में श्रीरामजानकी मंदिर ध्वस्त होने के बाद दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य।
बस्ती। पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार स्थित रामजानकी मंदिर ढहाए जाने का विश्व हिंदू परिषद विरोध कर रहा है। परिषद ने शनिवार से मंदिर का पुनर्निर्माण भी शुरू कर दिया है, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं। आईजी आरके भारद्वाज और एसपी धरना स्थल पर पहुंचकर परिषद के कार्यकर्ताओं से वार्ता की। आईजी ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपेश पाल ने बताया कि ध्वस्त किए गए मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। मंदिर को ढहाकर जन भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। सब कुछ जानकार भी प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित करने का आश्वासन दिया था लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोषियों पर न तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई और न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। एक बड़े समुदाय के स्वाभिमान के प्रतीक को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास कभी फलीभूत नहीं होने दिया जाएगा। मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है, दोषियों को सजा दिलाए बिना विश्व हिंदू परिषद चैन से नहीं बैठेगा। मौके पर धर्मेंद्र चौरसिया, नीरज कसौधन, मनमोहन तिवारी, रविंद्र कश्यप, संजय अग्रहरी, सुनील गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, कौशल, विक्की, नंद किशोर कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed