{"_id":"63124a510c490f379f1c5703","slug":"vegetable-and-fruit-carts-will-be-removed-from-the-road-tracks-basti-news-gkp449173693","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पटरियों से हटेंगे सब्जी व फल के ठेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पटरियों से हटेंगे सब्जी व फल के ठेले
विज्ञापन

डीएम ने नगर पालिका से मांगी पटरियों पर लगने वाली मंडियों की सूची
स्थान निर्धारण के लिए जमीन की तलाश शुरू
बस्ती। सड़कों के किनारे पटरियों पर ठेला लगाकर फल व सब्जी बेचने वालों ने शहर की सड़कों को सिकोड़ दिया है। इसके चलते लोगों को जाम झेलनी पड़ रही है। डीएम प्रियंका निरंजन ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। उन्होंने नगर पालिका से पटरियों पर लगने वाली फल व सब्जी मंडी की सूची मांगी है। पटरी दुकानदारों के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
शहर के रोडवेज तिराहे से लेकर कटेश्वर पार्क तक, दक्षिण दरवाजा से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक, गांधीनगर की सड़क की पटरियों, कंपनी बाग, मालवीय मार्ग, सुभाष तिराहा, कटरा चौराहा सहित सभी स्थान की सड़क की पटरियों पर सुबह होते ही सब्जी व फल के ठेले सज जाते हैं।
ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता है, यहां भीड़ बढ़ जाती है। यहां वाहन कौन कहे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। शाम होते ही जाम लगने लगता है। यह क्रम देर रात तक चलता है। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर डीएम ने पटरियों पर सजने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सड़क की पटरियों से सब्जी व फल के ठेलों के अलावा पटरियों पर लगने वाले बाजार को हटाना होगा। इससे पहले पटरी दुकानदारों के लिए व्यवस्था करनी पडे़गी। नगर पालिका से उन स्थानों की सूची मांगी गई है, जहां ठेले लगाकर सब्जी व फल बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग स्थल की भी जरूरत है। इस पर भी प्रशासन की नजर है।