फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vedic Yajna held on Sharad Purnima; discussion held on the medicinal significance of Kheer.

Basti News: शरद पूर्णिमा पर वैदिक यज्ञ, खीर के औषधीय महत्व पर की चर्चा

Mon, 26 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Vedic Yajna held on Sharad Purnima; discussion held on the medicinal significance of Kheer.
पूर्णिमा पर यज्ञ करते लोग स्रोत आयोजक - फोटो : samvad
बस्ती। शरद पूर्णिमा पर आर्य समाज नई बाजार में वैदिक यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। पूर्णिमा की विशेष आहुतियां देकर लोककल्याण, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की गई। योग शिक्षक नीलम मिश्रा मुख्य यजमान रहीं।
विज्ञापन

आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि यह वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आगमन का संधिकाल है। यज्ञ के दौरान योगाचार्य गरुण ध्वज पांडेय ने शरद पूर्णिमा पर खीर को खुले आसमान के नीचे रखने की परंपरा और उसके औषधीय महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दूध, चावल और मिश्री से बनी खीर को चांदनी में रखने की परंपरा प्रचलित है। आयुर्वेद में चंद्रमा को औषधियों से जोड़कर देखा गया है। कहा कि शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह पर्व मनुष्य को अज्ञान और आलस्य छोड़कर जागरूक रहने का संदेश देता है। इस दौरान शिव श्याम, मनोज कुमार, रजनीश चौधरी, नवल किशोर चौधरी, राधा देवी और धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed