फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   VB-G Ramji will develop 27 more playgrounds, enhancing the talents of rural children through sports.

Basti News: वीबी-जी राम जी से 27 और खेल मैदान बनेंगेए, खेलकूद के जरिये ग्रामीण बच्चों की निखरेगी प्रतिभा

Mon, 19 Jan 2026 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
VB-G Ramji will develop 27 more playgrounds, enhancing the talents of rural children through sports.
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों की गुम हो रही खेल प्रतिभा में अब निखार आएगा और उनके सपनों को पंख लगेंगे। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे 42 खेल मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं और इनमें बच्चे पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने भी लगे हैं। इन खेल मैदानों में क्रिकेट पिच, एथलेटिक्स ट्रैक, वॉलीबाल मैदान बनाए गए हैं। वहीं, इस साल भी 27 और खेल मैदान बनाए जाने की कार्ययोजना बन गई है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान न होने से यहां के बच्चों की खेल प्रतिभा बाहर निकलकर नहीं आ पा रही थी। इसे देखते हुए सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने ग्रामीण बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान निर्मित कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में जनपद में मनरेगा के तहत बीते वित्तीय साल में 55 खेल मैदान में 42 के निर्माण पूरे हो चुके हैं और वहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खेलकूद रहे हैं। इसके अलावा चालू वित्तीय साल में 27 और खेल के मैदान निर्मित कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें एक खेल मैदान की औसत लागत करीब 80 से 90 हजार और डेढ़ लाख रुपये तक खर्च होंगे चूंकि, भूमि ग्राम समाज की है और वीबी-जी राम जी से वहां समतलीकरण के साथ अन्य कार्य कराए जाने हैं। बताया गया कि कहीं-कहीं कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इसमें कप्तानगंज ब्लॉक के कठारजंगल, भरू, तेलियाडीह, सड़वलिया आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

---
मनरेगा से बन चुके हैं 42 खेल मैदान
मनरेगा से पिछले साल के 42 खेल मैदान बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि शेष खेल मैदानों को काम अंतिम चरणों में चल रहा है। जोकि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। तैयार हुए खेल मैदानों में युवा व बच्चे पहुंचकर अपने खेल कौशल को निखारने में जुट गए है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह खेल मैदान स्थानीय प्रतिभाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। 27 और खेल मैदान बनने से ग्रामीण प्रतिभाएं और निखरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपलब्ध कराई गई यह सुविधाएं

खेल मैदानों में दौड़ने के लिए ट्रैक, क्रिकेट पिच, रनिंग पिच, पाथ-वे, फुटबॉल के लिए गोलपोस्ट, बास्केटबॉल पोस्ट व पिच, वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ दर्शकों के बैठने के लिए चबूतरे और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनाई गई है। इससे खेल आयोजनों के दौरान स्थानीय लोगों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सकेगा। वहीं, बाउंड्रीवाल पर रंगीन पेंटिंग भी की गई है।



जनपद में ब्लॉकवार खेल मैदान बनाने की सूची
रामनगर में दो, रुधौली में तीन, सल्टौआ में एक, सांऊघाट में तीन, हर्रैया में एक, कुदरहा में चार, दुबौलिया में चार, कप्तानगंज में चार, विक्रमजोत में पांच खेल मैदान बनेंगे।


सीडीओ के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसमें पूर्व के 42 खेल मैदान बनकर तैयार हो गए हैं। शेष का काम अंतिम चरण में चल रहा है, यह शीघ्र पूरा हो जाएगा। वहीं इस साल के 27 और खेल मैदान बनाए जाने हैं।
संजय शर्मा, डीसी मनरेगा
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed