फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'VB-G Ram Ji' initiative to launch with 778 development works in the division.

Basti News: मंडल में 778 विकास कार्यों से होगी ‘वीबी-जी राम जी’ की शुरुआत

Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
'VB-G Ram Ji' initiative to launch with 778 development works in the division.
बस्ती। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) योजना दो जुलाई को राष्ट्रीय स्तर पर लांच होगी। इस योजना के तहत मंडल के तीनों जिलों में 778 कार्य शुरू किए जाएंगे और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

साथ ही नई योजना में श्रमिकों को अधिक लाभ होगा, उन्हें 100 के बजाय 125 दिन काम मिलेगा। इसको लेकर ग्राम्य विकास विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। हर हाथ को काम देने वाली मनरेगा के बदले स्वरूप वीबी-जी राम जी दो जुलाई से धरातल पर उतर जाएगी। लांचिंग के साथ ही मंडल के तीनों जनपदों में एक साथ कार्यों को शुरू करके योजना का श्री गणेश किया जाएगा।
विज्ञापन

यही नहीं पंचायत स्तर पर जन सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। एक जुलाई से वीबी-जी राम जी योजना को प्रभावी किया जा रहा है। इसको लेकर जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक लगातार तैयारियों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर इसे दो जुलाई को तिरुपति आंध्र प्रदेश में लांच किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री की ओर की जाएगी। इसी क्रम में वीबी-जी राम जी योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए जनपद के सभी 14 ब्लॉकों की दो-दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन का आयोजन कराए जाएंगे।

योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों तथा योजना का प्रदर्शन पोस्टर और बैनर के द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संजय शर्मा ने सभी बीडीओ को निर्देश जारी कर तैयारियां पूर्ण करने बाद फोटोग्राफ भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed