{"_id":"64a46afa21df4fdac9089d24","slug":"vande-bharat-train-reached-seven-minutes-earlier-in-the-trial-basti-news-c-207-1-sgkp1006-788-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रायल में सात मिनट पहले पहुंची वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रायल में सात मिनट पहले पहुंची वंदे भारत ट्रेन
Wed, 05 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत ट्रेन को देखने पहुंचे लोग।
बस्ती। गोरखपुर से अपने नियत समय सुबह 6:05 बजे से रन थ्रू चलकर वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय से सात मिनट पहले 6:51 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वातानुकूलित आठ बोगियों की इस ट्रेन को देखने के लिए सुबह से ही भीड़ जमा थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही रेलवे कर्मियों ने गर्मजोशी से ट्रेन के स्टाफ का स्वागत किया। ट्रायल के लिए जिला मुख्यालय पर पहुंची वंदे भारत को स्टेशन मास्टर अरुण कुमार ने ग्रीन सिग्नल दिया। इसके बाद ट्रेन 7 बजे अगले स्टेशन के लिए निकल पड़ी। इस ट्रेन के गार्ड सतीश रहे।
स्टेशन पर पर ट्रेन की अगवानी स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद, स्टेशन मास्टर ऑन ड्यूटी अरुण कुमार, टीआई एएम त्रिपाठी, आईओडब्ल्यू हीरामन प्रसाद ने की। आरपीएफ व जीआरपी के लोग यहां सफेद पट्टी बनाकर यात्रियों को इसके आगे न जाने देने की हिदायत दे रहे थे। स्टेशन पर यह भी उद्घोषणा हो रही थी कि कोई भी यात्री इस ट्रेन में नहीं बैठेगा।
वंदे भारत के लोको पायलट टीम देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक लोको पायलट बीपी मौर्या ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह एक बहुत अच्छी ट्रेन हैं। इससे यात्री कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। बताया कि ट्रेन गोरखपुर से निर्धारित समय 6.05 बजे चली और निर्धारित समय 6.58 से सात मिनट पहले ही बस्ती पहुंच गई है। यानी ट्रेन ने 64 किमी की दूरी मात्र 46 मिनट में पूरी की है। इसकी गति 83 किमी प्रतिघंटा की आंकी गई है। गोरखपुर से लखनऊ तक चलने वाली यह ट्रेन वातानुकूलित है। ट्रेन की बोगियों के दरवाजे मेट्रो ट्रेनों की तरह अपने आप खुलेंगे और निर्धारित समय पर बंद हो जाएंगे। बताया कि अभी ट्रायल किया गया है। इस ट्रेन का अभी किराया आदि तय नहीं है। ट्रेन का निर्धारित समय भी अभी परिवर्तित होगा।