फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Van Vihar, once a centre of attraction, is now facing dire straits.

Basti News: कभी आकर्षण का केंद्र रहा वन विहार, अब झेल रहा बदहाली

Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Van Vihar, once a centre of attraction, is now facing dire straits.
वन विहार में यहीं पहले दिखते थे मगरमच्छ। संवाद
बस्ती। कभी शहरियों के आकर्षण का केंद्र रहा वन विहार, अब बदहाली झेल रहा है। मगरमच्छ भी लापता हो चुके हैं। जंग खाकर टूटते झूल और तालाब में तैरती गंदगी इसकी गवाही दे रही है। जब वन विहार की नींव रखी गई थी तो शहरियों में उत्साह था। उनका कहना था कि मनोरंजन के लिए अब आसपास के जिलों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। साल बीतते गए और बदहाली की कहानी शुरू हो गई।
विज्ञापन

वन विहार की शुरुआत वर्ष 30 नवंबर 2019 को हुई थी। उद्घाटन के बाद से ही इसमें शहरियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। यहां पर उस समय अजगर और मगरमच्छ देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती थी। वन विहार में प्रवेश करते ही अजगर देखने को मिल जाते थे। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि अब यहां पर कोई भी जानवर नहीं हैं। इन्हें दूसरे जगहों पर भेज दिया गया है। यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए पहले आकर्षण का केंद्र पानी में तैरते मगरमच्छ हुआ करते थे, मगर उस तालाब में अब खर-पतवार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले प्रदीप ने बताया कि वन विहार में प्रवेश के लिए टिकट के लिए 10 रुपये लिए जाते हैं, मगर पर्यटकों की सुविधा के लिए कुछ भी नहीं है। शौचालय भी टूटा-फूटा है। पानी भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शौचालय का इस्तेमाल करने से पर्यटक कतराते हैं। रविवार को दोपहर दो बजे तक चार सौ टिकट बिक चुके थे। वन विहार के बगल रहने वाले नेता चौहान का कहना है कि वॉच टावर की सीढि़यां जंग खाकर टूट रही हैं। इसका प्लेटफॉर्म भी जर्जर होकर टूट रहा है। वन विहार के भीतर पार्क ही लोगों को लुभा रहा है। यहां लगे झूले का आनंद लेते बच्चे देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जहां चलती थी नाव, वहां हो रहा मछली पालन
वन विहार में नौकायान की भी सुविधा थी, मगर यह सुविधा अब उपलब्ध नहीं है। नौकायन के लिए बना तालाब अब मछली पालन के काम आ रहा है। रविवार को करीब एक बजे मछुआरे तालाब में मछली पकड़ रहे थे। वन विहार के प्रवेश द्वार पर एक हैंडपंप लगा है। यह काम तो कर रहा है, मगर यहां आने वाले लोग इसका पानी पीना नहीं चाहते हैं। भीतर लगा हैंडपंप पानी ही नहीं उगल रहा है। बताया गया कि यह हैंडपंप कई महीनों से खराब है।
कोट
वन विहार की खामियां जल्द ही दुरुस्त करा दी जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।

-डॉ. शरीन, प्रभागीय निदेशक, वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed