फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vajpayee's birthday celebrated

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी का जन्मदिन मनाया

Sat, 26 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल
विज्ञापन
बिहारी वाजपेयी का 91 वां जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, सांसद हरीश द्विवेदी के साथ ही पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने जिला और महिला अस्पताल के मरीजों में फल वितरित किया।

इसके बाद कंपनीबाग के निकट अटल के जन्म दिन पर बच्चों ने केक काटकर खुशियां मनाई और संगोष्ठी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। संगोष्ठी को दुर्गाराय, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, प्रेमसागर तिवारी, राजेंद्रनाथ तिवारी, दयाराम चौधरी, अमित शुक्ल आदि ने संबोधित किया। संचालन पुष्कर मिश्र ने किया।

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिंकू दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई अभियान चलाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में झाड़ू लगाकर उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना की। भाजयुमो नेता रिंकू दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की रोजगार परक योजनाओं पर आज देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर अमित शुक्ल, प्रिंस शुक्ल, गोविंद साहू, रवींद्र सिंह, प्रशांत सिंह, दीन दयाल पांडेय, कौशलेंद्र शुक्ल, राजू, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नेहरू युवा केंद्र भानपुर शाखा के बच्चों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक नील मणि वर्मा ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं उनके राजनीतिक जीवन के बारे में बताया। उन्होंने अटल जी की सरकार में में हुए परमाणु परीक्षण, सड़कों के विकास के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना आदि पर सविस्तार जानकारी दी। केंद्र की अध्यापिका प्रियंका अग्रहरि के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

विनोद चतुर्वेदी और फातिमा ने हास्य कविताएं सुनाकर वाहवाही लूटी। छात्र रोशन कुमार, आज्ञाराम, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, नीलम, अजय कुमार, शशि, सुमन, राहुल कुमार, दीप चंद, पल्लवी, बलराम, श्रीचंद, श्री नरायन, सुस्मिता, बलराम दुबे, प्रियंका, उपासना, स्वाती, अनिल कुमार, विजय कुमार, सुचिता, वंदना, महक मोदनवाल, सुमन, उपासना त्रिपाठी, शशिकला आदि ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed