फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vaccination of 19 thousand people

मेगा अभियान : 449 बूथों पर 19 हजार लोगों को लगाया गया टीका

Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 19 thousand people
महिला अस्पताल में कोविड का टीकाकरण करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। - फोटो : BASTI
मेगा अभियान : 449 बूथों पर 19 हजार लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन

33 हजार टीका लगाए जाने का था लक्ष्य, टीकाकरण के लिए किया जा रहा प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के क्रम में सोमवार को मेगा अभियान चलाया गया। इस दौरान 449 बूथों पर छूटे लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य था, जिसमें 19 हजार को कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए भीड़ लगी रही। यहां 267 को कोविशील्ड जबकि 132 लोगों को-वैक्सीन लगाई गई। नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा व डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी महिला अस्पताल पहुंचे और टीकाकरण की स्थिति जांची। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिला अस्पताल में 85 को कोविशील्ड और 40 को को-वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा मेडिकल कालेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली, सभी सीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण कार्य हुआ। शहर में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) टीम ने वैक्सीनेशन किया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जो लोग वैक्सीन से वंचित हैं, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार रहने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनका वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 3903305 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शहर के गांधीनगर स्टेट बैंक के पीछे वैक्सीनेशन कैंप में 20 लोगों को टीका लगाया गया। नरहरिया पीएचसी की स्टाफ नर्स सरिता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू कुमारी, आशा रेनू, कोटेदार अब्दल सलाम आदि मौजूद थे। इमाज शिया जामा मस्जिद के मौलाना अली हसन ने वैक्सीन लगवाते हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। वहीं साऊंघाट के दारूल उलूम अलीमिया जमदाशाही में ग्राम प्रधान मरगूम अहमद की अगुवाई में टीम ने वैक्सीनेशन किया। यहां 44 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed