फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vaccination campaign begins...4.22 lakh animals will be vaccinated

Basti News: टीकाकरण अभियान शुरू...4.22 लाख पशुओं काे लगेगा टीका

Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign begins...4.22 lakh animals will be vaccinated
बस्ती। पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को 45 दिनों तक चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने पशु चिकित्सालय सदर परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता व टीकाकरण वाहन को रवाना किया। अभियान में 4.22 पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम में खुरपका, मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिये टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके लिये जनपद में कुल 20 टीमें बनाइ्र गई है। चार माह से छोटे पशुओं के बच्चों, आठ माह के ऊपर गर्भित और बीमार पशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा। बताया कि जनपद में चार लाख 22 हजार 600 टीका उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण के साथ ही पशुओं का पंजीकरण और भारत पशु धन ऐप पर अपलोड़िग का कार्य भी किया जायेगा। बताया कि टीकाकरण से पशुओं की मृत्यु दर कम हो जायेगी और उनके दूध की विदेशों में भी आपूर्ति हो सकेगी। टीकाकरण के लिये विभागीय स्तर पर कर्मचारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। वे निर्धारित क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण का कार्य करेंगे। अंकुर वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पशुओं की रक्षा और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके वर्मा, डॉ. सीमा भारती, डॉ. अवधेश प्रसाद, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. सुषमा चौरसिया, डॉ. नजमुल इस्लाम, डॉ. सन्तोष श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. फजील खान, डॉ. अजय वरुण, डॉ. धोबी राजू राम बुझारत, डॉ. अजय गौड़ के साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, अरुण शुक्ल, विनय प्रताप सिंह, अर्जुन कुमार, नियाज हुसेन, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed