फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vaccination: 4,147 people were immunized at 17 centers in the district

टीकाकरण : जिले में 17 केंद्रों पर 4,147 लोग हुए प्रतिरक्षित

Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vaccination: 4,147 people were immunized at 17 centers in the district
टीकाकरण : जिले में 17 केंद्रों पर 4,147 लोग हुए प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कोरोना टीकाकरण में लोग उत्साह दिखा रहे हैं। टीकाकरण के क्रम में बड़ी संख्या में 18 से 44 आयु वर्ग वालों का टीकाकरण हुआ। जिले के 17 टीकाकरण केंद्रों पर 2823 युवाओं समेत 4,147 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के 1324 को अस्पतालों के अलावा गांव स्तर पर बने बूथों पर टीकाकरण कार्य हुआ। यहां बनाए गए बूथों पर पहुंचे लोगों को क्रमवार कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कुल 55 सौ को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। कोविशील्ड, को-वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।
सुबह नौ बजे से टीकाकरण कार्य शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। 45 साल व उससे ऊपर तथा 60 साल व उससे ऊपर आयु वर्ग वाले लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गंभीर बीमारी वाले कोर्माबिड जैसे बीपी, शुगर, कैंसर आदि से पीड़ितों को भी वैक्सीन प्राथमिकता पर लगवाई जा रही है। 18 से 44 साल वालों को लक्ष्य के अनुसार 2823 को टीका लगा। महिला अस्पताल में एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव व सरिता सिंह टीकाकरण कर रही थीं। यहां टीका लगवाने के लिए भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल में एएनएम ज्योति गुप्ता व बीना कुमारी टीकाकरण कर रही थीं। टीका लगवा चुके लोगों ने संदेश दिया कि जिसको मौका मिले वह जरूर टीका लगवाएं। महामारी से बचने का एक सरल उपाय है टीकाकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। कहा कि जो लोग पात्रता की श्रेणी में हैं, वह टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं और टीका जरूर लगवाएं। रविवार को अवकाश छोड़कर शेष छुट्टी वाले दिन भी वैक्सीनेशन कार्य चल रहा है। जिला अस्पताल में नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा, जिला समन्वयक शहरी सचिन चौरसिया, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, बीएन मिश्र ने महिला अस्पताल में जतिन गौड़, नीरज श्रीवास्तव आदि ने टीकाकरण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed