फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   urn installation

विधि-विधान से घरों में हुई कलश स्थापना

Sun, 18 Oct 2020 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
urn installation
नवरात्रि पर सजाया गया काली मंदिर। - फोटो : BASTI
विधि-विधान से घरों में हुई कलश स्थापना
विज्ञापन

बस्ती। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शुक्रवार को जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही। भोर में ही मंदिरों में नारियल व चुनरी चढ़ाने वाले लाइन में लग गए। घंटे-घड़ियाल की गूंज व देवी के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आचार्यों की देखरेख में कलश स्थापित की और नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया।
शहर के पिकौरा शिव गुलाम स्थित मंगला महाकाली मंदिर, पुुरानी बस्ती स्थित काली मंदिर, रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, दुबखरा स्थित समय माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु अल सुबह से ही पहुंचने लगे थे। कतारबद्ध होकर लोगों ने नारियल-चुनरी चढ़ाकर देवी से आशीर्वाद मांगा। बच्चों ने दुकानों से खरीदारी की।
विज्ञापन

नौ दिन व्रत रहकर देवी दुर्गा का विधि-विधान से पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के घर सुबह से ही चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूरे घर की साफ-सफाई की। पूजा घर की सजावट व प्रसाद तैयार किया। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के बीच आचार्य की देखरेख में कलश स्थापित किया गया। जहां आचार्य नहीं पहुंचे, श्रद्धालुओं ने खुद ही दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा का पाठ कर संकल्प के साथ कलश स्थापित कर देवी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed