फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   up cm today in Basti inagureted suger cine mil

दो दशक बाद चलेगी मुंडेरवा चीनी मिल

Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
up cm today in Basti inagureted  suger cine  mil
मुण्डेरवा शुगर मिल के उदघाटन के तैयारियो का निरीक्षण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : BASTI
सीएम आज करेंगे मुंडेरवा चीनी पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

बस्ती। गन्ना किसान आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय क्षितिज पर छाए रहे मुंडेरवा की धरती पर बृहस्पतिवार को नया अध्याय जुड़ जाएगा। 20 वर्ष के बाद एक बार फिर यहां की फिजाओं में फिर से चीनी की वही मिठास घुलने लगेगी, जिसकी तासीर किसानों के लिए सुख और समृद्धि लाने वाली है। दोपहर 12 बजे सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। वे हेलीकाप्टर से यहां 11 बजकर 30 पहुंचेंगे। सीएम यहां गन्ना किसानों के बीच भविष्य के विकास की योजनाओं की चर्चा करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर बुधवार को कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, डीएम आशुतोष निरंजन ने तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हाल जाना।

मुंडेरवा चीनी उद्योग के पुनर्जीवित होने से किसानों का 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई हो सकेगी। लगभग सवा छह लाख क्विंटल चीनी का प्रतिवर्ष उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही मिल को लेकर 17 साल पहले 2003 में आंदोलन के दौरान शहीद हुए तीनों किसान बद्री प्रसाद चौधरी, धर्मराज चौधरी और तिलकराज चौधरी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed