फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board: Practical dates not announced...candidates worried

यूपी बोर्ड : प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित नहीं...परीक्षार्थी परेशान

Sun, 04 Jan 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Practical dates not announced...candidates worried
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल की तिथियां नहीं घोषित हुई है। इसको लेकर विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है। अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। लेकिन, तिथि न घोषित होने से विद्यार्थी ऊहापोह में है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी प्रैक्टिकल की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रैक्टिकल फाइल तैयार कर ली गई है। लैब में प्रैक्टिकल का अभ्यास भी कर लिया गया है। यदि समय से प्रायोगिक परीक्षा पूरी करा ली जाती तो आगे बोर्ड परीक्षा में हमें कठिनाई नहीं हाेगी। जनवरी में ही यह परीक्षा करा ली जानी चाहिए। क्योंकि फरवरी में बोर्ड परीक्षा है। यदि फरवरी में प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित होगी तो विद्यार्थियों को एक साथ दोनों परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कक्षा-12 के छात्र रितेश कुमार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जनवरी में यह परीक्षा हो जानी चाहिए। ताकि हम आगे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट जाए। इस संबंध में डीआईओएस संजय सिंह ने कहा कि अभी प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां नहीं घोषित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद से कभी भी इसकी समयसारिणी जारी हो सकती है। इसलिए विद्यालयों के प्रबंधक/ प्रायोगिक परीक्षा के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed