{"_id":"604ceb1a8ebc3e5921586edb","slug":"unseasonal-rains-made-the-feel-of-cold-basti-news-gkp3882187197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बारिश ने कराया ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बारिश ने कराया ठंड का अहसास
विज्ञापन
बेमौसम बारिश ने कराया ठंड का अहसास
बस्ती। मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को फिर ठंड का अहसास करा दिया। शुक्रवार की शाम आई आंधी और शनिवार को कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने सर्दी में इजाफा कर दिया। सुबह थोड़ी देर को निकली धूप भी बेअसर साबित हो गई।
मौसम में शुक्रवार की शाम अचानक बदलाव हो गया। शाम को आंधी और कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान तीन से चार डिग्री नीचे आ गया। बूंदाबांदी और ठंड की वजह से शनिवार को लोग घरों से स्वेटर या फिर जैकेट पहन कर निकले। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को मौसम सामान्य हो जाने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही बच्चों को ठंड से बचाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। पंखे-कूलर या एसी से परहेज किया जाए तो बेहतर होगा।