फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unnawan Jaharkhuran looted rupees - arrested

उन्नाव का जहरखुरान लूटा था किसान से रुपये, गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Unnawan Jaharkhuran looted  rupees - arrested
उन्नाव के जहरखुरान ने लूटे थे किसान से रुपये, गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत/छावनी (बस्ती)। अयोध्या के जुबेरगंज से पशु बेचकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ जहरखुरानी करने वाले बदमाश को छावनी पुलिस ने मंगलवार को थानाक्षेत्र के शंकरपुर ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसी दूसरे को शिकार बनाने के लिए वहां पहुंचा था। उन्नाव जिले के रहने वाले बदमाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, 35 सौ रुपये नकद व भारी मात्रा में नींद की गोली बरामद की है।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर जमौलिया कट के आगे एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग की जा रही थी। उसी समय एक कार को रोका गया तो वह घबरा गया। शक होने पर जब कड़ाई से उससे पूछताछ की गई तो वह रोने लगा। खुद को सुनील कुमार मिश्रा निवासी मकान नंबर 639 आदर्श नगर कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव बताया। घटना को कबूल करते हुए उसने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक है और दो लड़कियों की शादी करनी है। जबकि कमाई का कोई जरिया नहीं है। उसने बताया कि रविवार को वह अयोध्या मंदिर के दर्शन करने के उपरांत जुबेरगंज के पास आराम कर रहा था। तभी गाड़ी के पास दो व्यक्ति आए और बस्ती चलने के लिए कहने लगे। इसके बदले किराया देने की बात कहने लगे और दोनों ने उसे बताया कि वे अपनी गाय बेचने आए थे। लालच में आकर वह दोनों को कार में बैठाकर अयोध्या बाईपास पहुंच गया। वहां ढाबे से कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मंगाया, जिसमें अपने नशे के लिए रखे अल्प्राजोलम टैबलेट को धीरे से उनके गिलास में डाल दिया। दोनों को जब काफी नशा हो गई और वे नींद में आने लगे तो उन्हें उतारकर कहा कि जाओ मुंह धो लो, ताकि नींद न आए। उनके उतरते समय उनका पर्स छीनकर गाड़ी लेकर भाग गया। किसी अन्य को इसी तरह लूटने के चक्कर में उधर पहुंचा था मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

यह थी घटना
हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव के रहने वाले पलटू राम गुप्ता (55) व उनके पुत्र लालचंद गुप्ता(32) रविवार सुबह अपनी गाय बेचने के लिए अयोध्या जिले के जुबेरगंज बाजार गए थे। गाय बेच कर घर वापस आने के लिए सवारी के इंतजार में सड़क पर खड़े थे। तभी कार सवार बदमाशों ने अपनी गाड़ी में लिफ्ट दिया। इसके बाद अयोध्या बाई पास पर कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने नशे की गोली खिला दी जिससे पल्टू राम गुप्ता बेहोश हो गए। उनके पास रखा सारा पैसा लेकर पिता-पुत्र को छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर पुलिया के पास उतार दिया। लालचंद गुप्ता ने बताया कि उसने अपने भाई को घटना की सूचना देकर दूसरी गाड़ी से कार का पीछा किया, लेकिन संभवत: बदमाशों ने दूसरा रास्ता चुन लिया। क्योंकि वह वापस जुबेरगंज तक गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इधर घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस सक्रिय हो गई और पलटूराम गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed