{"_id":"623b62604a917c6c6c277828","slug":"uncontrolled-truck-collided-with-a-tree-after-damaging-three-potholes-basti-news-gkp4308462172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक
विज्ञापन

परशुरामपुुर। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर अहिरौली गांव के पास मंगलवार आधी रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर तीन गुमटियों को चपेट में लेते हुए आम के पेड़ से जा टकराया। जिससे दो गुमटियां तहस-नहस हो गईं तथा एक फल विक्रेता का टीन शेड ढह गया। फल विक्रेता ट्रक के झटके से दूर जा गिरा और सुरक्षित बच गया।
अहिरौली निवासी फल विक्रेता रंगन का कहना है कि रात करीब 11:30 बजे परसा की तरफ से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक पहले सड़क किनारे रखे लकड़ी के बोटे से टकराया। जिसके बाद जय प्रकाश की दो गुमटियों व बिजली के खंभे को तोड़ते हुए उसके टीन शेड में घुस गया। जिसके नीचे दुकानदार रंगन सो रहे थे। ठोकर से उनकी चौकी पलट गई और वह दूर जा गिरे। इसके बाद ट्रक एक आम के पेड़ में टकराते हुए रुक गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। गाड़ी में सो रहे खलासी को भीड़ ने पकड़ लिया तथा परशुरामपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। परशुरामपुर के एसएचओ आलोक सोनी ने बताया कि खलासी से पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही कोई लिखा-पढ़ी हुई है।