फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncle and nephew injured after falling from bike

Basti News: बाइक से गिरकर मामा-भांजा घायल

Sun, 10 Aug 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew injured after falling from bike
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच बाजार के दक्षिणी छोर पर हुए हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल दोनों रिश्ते में मामा भांजा हैं। थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल यादव अपने बाइक से 28 वर्षीय भांजे विनोद कुमार के साथ शनिवार की दोपहर बाजार जा रहे थे। गांव के मोड़ से बाजार की तरफ बढ़ने पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क किनारे गिर गए। राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्वजन और पुलिस को दी। उपनिरीक्षक रणजीत यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। निजी वाहन से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राहुल की हालत गंभीर होने पर राहुल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed