फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultrasound test stalled in three hospitals

तीन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच ठप

Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound test stalled in three hospitals
जिला अस्पताल स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में ठप है अल्ट्रासाउंड जांच। - फोटो : BASTI
तीन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच ठप
विज्ञापन

चिकित्सक न होने से जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय में चार माह से और हर्रैया में अस्पताल का संचालन न होने से ठप पड़ी जांच
- ओपेक चिकित्सालय कैली में संचालित हो रहा सेंटर पर भीड़ के चलते पंजीकरण कराना अनिवार्य
बस्ती। जिला और महिला अस्पताल और हर्रैया में अल्ट्रासाउंड बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें दो में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं तो हर्रैया में अभी अस्पताल शुरू न होने के कारण सेंटर का संचालन नहीं हो रहा है। वहीं ओपेक चिकित्सालय कैली में अल्ट्रासाउंड हो रहा है, लेकिन मरीजों की भीड़ की वजह से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जिससे मरीजों का तत्काल अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है।
जिले की आबादी करीब 25 लाख है। इनके स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज सहित तीन अस्पताल जिला मुख्यालय पर तो सौ बेड का महिला अस्पताल हर्रैया में है। यहां गर्भवती व पेट तथा अन्य बीमारियों से संबंधित जांच के लिए सोनोग्राफी यानी अल्ट्रासाउंड मशीन तो उपलब्ध है, मगर चार में से तीन बंद है। इसमें दो में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं तो हर्रैया में अभी चिकित्सालय शुरू न होने के कारण सेंटर बंद है। जबकि जिला चिकित्सालय व महिला अस्पताल प्रशासन की मानें तो करीब 120 से 140 मरीजों का हर दिन अल्ट्रासाउंड होता था। इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड बंद होने से इसका लाभ निजी सेंटर उठा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन है, जबकि जिला महिला अस्पताल में भी उच्च गुणवत्ता युक्त मशीन स्थापित की गई है। यही हाल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली का है। तीनों अस्पतालों में से जिला चिकित्सालय व महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण चार माह से अल्ट्रासाउंड ठप है तो इन अस्पतालों का बोझ ओपेक चिकित्सालय कैली पर आ गया है। दूसरी ओर ओपेक चिकित्सालय में भी हर दिन तीस से चालीस मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। अब इन दोनों अस्पतालों के बोझ के चलते ओपेक चिकित्सालय कैली में पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जिससे मरीजों का तत्काल अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार यहां हर दिन करीब तीस से पैंतीस मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं, मगर स्थानीय स्तर पर निजी सेंटर न होने के कारण लोगों को फैजाबाद का रुख करना पड़ता है। प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि जल्द ही हर्रैया में इस अस्पताल का लाभ लोगों को मिलेगा। अस्पताल संचालित न होने कारण सेंटर बंद हैं।
-------
बोले, एसआईसी
एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा व सीएमएस महिला डॉ. वीके पांडेय ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद है। शासन को पत्र लिखा गया है। जैसे ही कोई नियुक्ति हुई। यहां सेंटर संचालित होने लगेगा।

------
बोले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि चूंकि अस्पताल में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में पंजीकरण कराने की जरूरत महसूस की गई। इसके बाद यह नियम लागू कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का तत्काल अल्ट्रासाउंड होता है, जबकि इमरजेेंसी मरीजों का भी अल्ट्रासाउंड करा दिया जाता है। हर दिन तकरीबन दो सौ मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed