{"_id":"5cfd501fbdec220726688c2d","slug":"ultrasound-may-be-closed-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बंद हो सकता है अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बंद हो सकता है अल्ट्रासाउंड
Sun, 09 Jun 2019 11:59 PM IST
राकेश पांडेय
बस्ती
बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद हो सकता है अल्ट्रासाउंड
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिला अस्पताल में हर दिन दो सौ से अधिक अल्ट्रासाउंड के मरीज आते हैं, मगर अल्ट्रासाउंड बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। कारण यह कि यहां तैनात रेडियोलाजिस्ट अवकाश पर चले गए हैं। हालांकि खबर है कि वे अब यहां काम करने से मना कर चुुके हैं, मगर एसआईसी डॉ. ओपी सिंह इससे इंकार करते हैं।
जिला अस्पताल में हर दिन करीब 1200 से 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से करीब 200 मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जाता है। भीड़ के चलते यहां के रेडियोलाजिस्ट परेशान हैं। क्योंकि मशीन निर्धारित अल्ट्रासाउंड के बाद बंद हो जाती है। इसके बाद कुछ देर इंतजार करना पड़ता है। लगातार भीड़ के चलते कई बार डॉक्टर और वहां तैनात कर्मचारी से तू-तू, मैं-मैं भी होता है। इन स्थितियों से परेशान जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलाजिस्ट ने शनिवार को एसआईसी को अवकाश का आवेदन देकर छुट्टी ले लिया। इसके बाद यहां ताला लटक गया है। खबर है कि रेडियोलाजिस्ट डॉ. मनोज कुमार पहले भी यहां तैनात थे, मगर बीच में वे चले गए। किसी तरह मान-मनौवल के बाद ज्वाइंन किया, मगर एक बार फिर वे छुट्टी चले गए हैं। अस्पताल के कुछेक डॉक्टरों ने बताया कि वे अब सेवा देने से मना कर दिया है।
‘अभी नहीं मिला है कोई अावेदन’
एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि फिलहाल आठ जून को वे अवकाश बताकर गए हैं। यह सूचना मिल रही है कि वे नौकरी नहीं करेंगे, मगर ऐसा कोई आवेदन या पत्र उनकी ओर से नहीं मिला है। यदि वे आएंगे तो सेंटर चालू हो जाएगा।