फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultrasound machine repair completed; examinations resume.

Basti News: अल्ट्रासाउंड मशीन की मरम्मत का काम पूरा, अजा से जांच शुरू

Thu, 08 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine repair completed; examinations resume.
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में पांच दिन से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन बुधवार को ठीक कर दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार से मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं, अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में जांच नहीं होने के कारण उन्हें निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा। उन्हें बाहर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 700 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को मशीन की खराबी दूर करने के लिए इंजीनियर अस्पताल पहुंचे। देर शाम तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नई मशीन के लिए भेजे गए प्रस्ताव को भी संस्तुति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

रोज 40 से 50 मरीजों की होती है जांच

सीएमएस के अनुसार मशीन सुचारु रहने पर महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 40 से 50 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कई महिलाओं को जांच के लिए एक सप्ताह तक का समय भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed