फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultrasound investigation stopped in district and women hospital

Basti: जिला और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच बंद, रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण होने से सेवा बाधित

Sat, 03 Sep 2022 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

जिला अस्पताल में इलाज कराने आए खजूरिया निवासी राजा चौहान ने कहा कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है, मगर यहां अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। परसांव निवासी अनिल कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल में सुविधाएं तो सभी हैं, मगर इसके संचालन की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
Ultrasound investigation stopped in district and women hospital
महिला अस्पताल में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन। - फोटो : BASTI

विस्तार

इन दिनों जिला व महिला अस्पताल में यदि मरीज अथवा गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ जाए तो उसे निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ेगा। क्योंकि दोनों अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। ओपेक हॉस्पिटल कैली में तैनात रेडियोलॉजिस्ट करीब छह माह से इन दोनों अस्पतालों को सेवा दे रही थीं। उन्हें भी शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन


ओपेक हॉस्पिटल कैली की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विभा का शासन ने 30 मई को अयोध्या जिला अस्पताल स्थानांतरण कर दिया है। इससे चार माह से जिला व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच बंद है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक हॉस्पिटल कैली से पीएमएस संवर्ग के 11 डॉक्टर अब तक रिलीव किए जा चुके हैं। इसमें रेडियोलॉजिटिस भी शामिल हैं। डॉ. विभा जिला व महिला अस्पताल में सप्ताह में ती-तीन दिन अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करती थीं।
विज्ञापन


हालांकि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है, लेकिन तैनाती के बाद से वह अवकाश पर हैं। महिला अस्पताल में तीन साल से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। जिला व महिला अस्पताल व ओपेक हॉस्पिटल कैली में अल्ट्रासाउंड निशुल्क होता है। जबकि निजी सेंटरों पर 800 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में इलाज कराने आईं मुंडेरवा की रानी सिंह ने कहा कि चार माह पहले यहां अल्ट्रासाउंड कराकर गए थे, मगर अब सेंटर बंद है। त्रिपाठी गली की रहने वाली जया त्रिपाठी ने बताया कि ओपीडी में दिखाने के बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया है, मगर अस्पताल में व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में 800 रुपये खर्च कर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पडे़गा।

जिला अस्पताल में इलाज कराने आए खजूरिया निवासी राजा चौहान ने कहा कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है, मगर यहां अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। परसांव निवासी अनिल कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल में सुविधाएं तो सभी हैं, मगर इसके संचालन की व्यवस्था नहीं है।


डॉक्टर के स्थानांतरण के चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद हैं, लेकिन मरीजों को ओपेक हॉस्पिटल कैली में अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर कर दिया जाता है। वहां मरीजों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड होता है। शासन को पत्र लिखा जा रहा है। -डॉ. वीके पांडेय, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed