{"_id":"65fc9d29d05166a1af0ef606","slug":"ultrasound-center-raided-machine-seized-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113537-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वास्थ्य टीम का अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मशीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वास्थ्य टीम का अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मशीन जब्त
Fri, 22 Mar 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित हो रहा था सेंटर, मशीन भी अवैध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच में जुटे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कप्तानगंज के दुबौला स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। सेंटर अवैध रूप से संचालित होते पाया गया। जबकि मशीन भी अवैध रूप से क्रय किया गया था। टीम ने सेंटर को सील कर मशीन जब्त कर लिया है।
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने दुबौला स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। अभिलेख कीजांच में चिकित्सक की उपस्थित नहीं पाई गई। एसीएमओ ने सेंटर का लाइसेंस मांगा जिसे संचालक दिखा नहीं सका। टीम ने सेंटर को सील कर दिया।
सीएमओ डॉ. दुबे ने बताया कि शिकायत मिली थी कि अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इसकी जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। टीम ने सेंटर सील कर मशीन जब्त कर लिया है। संबंधित के संचालक को नोटिस दी गई है। सेंटर के संचालक पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।