{"_id":"62420034868d7b506158ae6b","slug":"ukrane-return-medical-students-met-dmukrane-return-medical-students-met-dmukrane-return-medical-students-met-dm-basti-news-gkp431415880","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र
विज्ञापन

बस्ती। मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर स्वदेश लौटे बस्ती के छात्रों ने सोमवार को सुरभि वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि अपने उत्तर प्रदेश में उन्हें मेडिकल की पढ़ाई पूरा करने का अवसर दिया जाए।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मिशन गंगा के तहत यूक्रेन से बस्ती आई छात्र सुरभि वर्मा, अपूर्वा श्रीवास्तव, कल्याणी मिश्रा, मुलायम सिंह यादव, अभिषेक सिंह, मोहित कुमार, अंकित वर्मा, नाजिश असवार से स्थितियों की जानकारी प्राप्त की। आश्वासन दिया कि उनके स्तर पर जितना संभव होगा सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि यूक्रेन में युद्ध के कारण उन्हें मेडिकल की पढाई बीच में ही छोड़कर आना पड़ा। उनकी शिक्षा बाधित न होने पाए इसके लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार सहयोग करे, जिससे वे चिकित्सक बनकर देश, समाज की सेवा कर सकें।