फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Typhoid is happening in five days of fever

Basti News: पांच दिन के बुखार में हो जा रहा टाइफाइड

Fri, 23 Feb 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Typhoid is happening in five days of fever
एकाएक मौसम में बदलाव के बाद बढ़े बुखार के रोगी
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले 100 बुखार मरीजों में से 30 में मिला टाइफाइड
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। यदि बुखार से पीड़ित हैं तो बिना देरी किए खून की जांच करवाएं। क्योंकि पांच दिन के बुखार में टाइफाइड हो जा रहा है। बुखार में पांच दिन के बुखार में हो जा रहा टाइफाइड, प्लेटलेट भी प्रभावित हो रहा है। ऐसा चिकित्सकों की सलाह है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित मरीजों में 30 प्रतिशत टाइफाइड मरीज मिल रहे हैं। चिकित्सक इसका कारण मौसम के बदलाव व खानपान में लापरवाही को बता रहे हैं।
पिछले कई दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम और रात में ठंड है। जबकि तापमान बढ़ जाता है। इसका प्रभाव सीधे सेहत पर है। खांसी-जुकाम व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी और पीएसची में बुखार, जुकाम के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मेडिकल कॉलेज के आकड़ें बताते हैं कि 60 से 70 प्रतिशत रोगी मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते बीमार पड़े हैं। इसमें बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही हर उम्र के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों की मानें नई समस्या यह सामने आ रही है कि जिसे पांच से छह दिन बुखार हुआ, उसे टाइफाइड हो जा रहा है। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि बुखार के रोगी अधिक आ रहे हैं। जांच में 30 प्रतिशत बुखार मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो रही है। इतने में कम दिन में टाइफाइड होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि मौसम के बदलाव को शरीर बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इस मौसम में सतर्क रहने की जरूरत
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि मौसम का उतार-चढ़ाव बहुत ही खतरनाक होता है। शरीर को मौसम के अनुकूल होने में एक माह लग जाएगा। मौसम को देखते हुए गरम कपड़े पहनते रहें। क्योंकि बुखार का स्वरूप देखते ही देखते गंभीर रूप ले रहा है। बदन दर्द के साथ तेजी से शरीर तप रहा है और समय से इलाज न हुआ तो टाइफाइड हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed