फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two youths including a laborer died after being hit by a train

Basti News: ट्रेन से कटकर मजदूर समेत दो युवकों की मौत

Mon, 06 May 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two youths including a laborer died after being hit by a train
ट्रैक पार करते समय ट्रेन आने से दो टुकड़े हुआ युवक
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पाया गया बिहार से मजदूर का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर टिनिच व बभनान के बीच ट्रेन से कटकर बिहार के मजदूर समेत दो युवकों की मौत हो गई। बभनान स्टेशन से एक किमी पहले हुई घटना में 44 वर्षीय युवक रविवार को दोपहर डाउन ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। कपड़ों की तलाशी में उसके पास आधार कार्ड मिला। इससे उसकी शिनाख्त परशुरामपुर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव निवासी रामकुमार के रूप में की गई। दूसरी घटना टिनिच स्टेशन से 500 मीटर पश्चिम हुई। लुधियाना से बिहार जा रहे युवक का शव डाउन ट्रैक पर पाया गया।
बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक बभनान स्टेशन से एक किमी पूरब फाटक संख्या 221 व 220 के बीच डाउन ट्रैक के किनारे रविवार को पुलिस ने 44 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया। स्टेशन अधीक्षक के मेमो पर बभनान चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पता चला कि दोपहर में एक युवक डाउन ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच ट्रेन आ जाने से वह चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

टिनिच प्रतिनिधि के मुताबिक गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत एफसीआई गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी सचिन्द्र ने बताया की ग्राम प्रधान ने फोन कर सूचित किया। युवक की जेब से लुधियाना से मधुपूरा बिहार जाने का जनरल टिकट व मोबाइल फोन मिला। फोन के जरिए उसकी पहचान बिहार के मधुपुरा जनपद के थाना उदाटीपगंज निवासी पप्पू पुत्र शिवकुमार मंडल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed