फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two workars has gone to chimani top

बस्ती: बंद चीनी मिल की चिमनी पर चढ़े दो कर्मचारी, आठ घंटे के बाद माने

Wed, 24 Nov 2021 02:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Nov 2021 02:58 PM IST
सार

मिल चलाने का आदेश होने की मांग पर अड़े थे दोनों, वाल्टरगंज चीनी मिल परिसर में फोर्स तैनात, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

विज्ञापन
two workars has gone to chimani top
चीनी मिल की चिमनी पर चढ़े शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में बंद पड़ी चीनी मिल चलाने व किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने को लेकर नाराज दो मिल कर्मचारी मिल की चिमनी पर चढ़ गए। उन्हें उतारने के लिए प्रशासन व पुलिस काफी प्रयास किया। मगर मिल चलाए जाने का आदेश होने तक उतरने को तैयार नहीं हुए। बाद में अफसरों के समझाने के बाद आठ घंटे के बाद दोनों चिमनी से उतर गए। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी एंबुलेंस सहित तमाम सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए।

विज्ञापन


गोविंद नगर शुगर मिल वाल्टरगंज वर्ष 2018 से बंद चल रही है। जिसे चलाने के लिए श्रमिकों द्वारा कई बार प्रदर्शन किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले कई दिनों से मिल के श्रमिक सांसद विधायक सहित जिले के आला अधिकारियों से मिलकर अपनी मांगे रख रहे हैं। मंगलवार सुबह चीनी मिल गेट पर भारतीय समाज पार्टी की ओर से मिल चलाए जाने के लिए एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के गन्ना किसान और मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन


अचानक दोपहर 1:30 बजे के करीब दो कर्मचारी मिल की चिमनी पर चढ़ गए। चीनी मिल चलाने और गन्ना किसानों का भुगतान सहित विभिन्न प्रकार के मांगों को रखकर मुख्यमंत्री से बात करने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दुर्विजय, थानाध्यक्ष सोनहा रामकृष्ण मिश्रा, थानाध्यक्ष रुधौली संजय कुमार मिश्रा ,तहसीलदार बस्ती सदर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर चिमनी पर चढ़े मजदूरों को नीचे उतारने के लिए घंटों मशक्कत करते रहे। लेकिन वह अपनी मांगों को पूरा होने तक चिमनी से नीचे न उतरने की बात कहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में चीनी मिल गेट पर जमा हो गए। फिलहाल पुलिस चढ़े कर्मचारियों को नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, बाद में अफसरों के समझाने के बाद रात करीब 9.30 बजे चिमनी से नीचे उतरे।


इसके पहले भी मजदूर मिल चलाने को लेकर चिमनी पर चढ़े थे, जिन्हें जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद नीचे उतारा गया था। अधिकांश मजदूरों का कहना है कि चीनी मिल बंद होने से लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और कोई भी सांसद और विधायक मिल चलाने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed