फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two women riding on a bike died in a road accident in Harraiya

Basti News: हर्रैया में सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत, युवक घायल; अयोध्या से लौट रहे थे तीनों

Sun, 03 Dec 2023 03:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हर्रैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हर्रैया Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 03:49 PM IST
सार

दुर्घटना में सोहरता देवी व फूला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चालक पतिराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचा, जहां चिकित्सक ने हालत नाज़ुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
Two women riding on a bike died in a road accident in Harraiya
हर्रैया में दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बस्ती स्थित हर्रैया विक्रमजोत टूटी भीटी मार्ग पर थाना क्षेत्र के बंजरिया गोसाईं गांव के सामने रविवार सुबह छह बजे अयोध्या से लौट रहे बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक पर बैठी दो महिलाएं उछलकर सड़क पर दूर जा गिरीं। सिर में लगी गम्भीर चोट से दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र सलहदीपुर गांव निवासी पतिराम अपनी बाइक पर इसी थाना क्षेत्र महुआ गांव की अपनी बुआ 45 वर्षीय सोहरता देवी पत्नी लल्लन प्रसाद व 50 वर्षीय फूला देवी पत्नी रामशंकर को लेकर अयोध्या से लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे विक्रमजोत टूटी भीटी मार्ग पर बंजरिया गोसाईं गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में सोहरता देवी व फूला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चालक पतिराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचा, जहां चिकित्सक ने हालत नाज़ुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौत को लेकर घर में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन

दिवंगत सोहरता देवी के पति की भी एक पखवाड़े पहले मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने दिवंगत सोहरता देवी के पुत्र कृष्ण कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में हर्रैया प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed