फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two women accused of assault on rape victim arrested

दुष्कर्म पीड़िता पर हमले की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two women accused of assault on rape victim arrested
दुष्कर्म पीड़िता पर हमले की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

किशोरी के पेट में धारदार हथियार से किया गया था वार
महराजगंज/कप्तानगंज (बस्ती)। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी पर जानलेवा हमला करने की आरोपी दो महिलाओं को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार रात हमलावरों ने सोते समय धारदार हथियार से उसके पेट पर कई वार किए थे।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता की मां के अनुसार 10 सितंबर 2021 को देर शाम उसकी नाबालिग बेटी खेत गई थी। वहां छिपे गांव के कुछ लोग उसे जबरदस्ती खींच ले गए थे। उसके साथ दरिंदगी की गई थी। परिवार के लोग पूरी रात उसे ढूंढते रहे। सुबह पांच बजे खेत में उसे लहूलुहान हालत में बेहोश पाया गया था। मुंह में ब्लेड के टुकड़े डालकर कपड़े से बांध दिया गया था।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के अनुसार मुकदमे में मनचाहा बयान दिलाने और सुलह करने का आरोपी तभी से दबाव बना रहे थे। उन लोगों ने धमकी भरी चिट्ठी भी घर में फेंकी थी। इसके बारे में पुलिस को बताया था, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार आधी रात के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी के पेट में धारदार हथियार से हमला किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed