फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two sisters died after being buried under rubble

मकान के मलबे से दबकर दो बहनों की मौत, आठ घायल

Sat, 18 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two sisters died after being buried under rubble
परशुरामपुर में मकान गिरने से सना और तरन्नुम की मौत होने पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : BASTI
मकान के मलबे से दबकर दो बहनों की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के बेदीपुर गांव में शुक्रवार रात भरभरा कर गिरा पक्का मकान
परशुरामपुर (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बेदीपुर चौराहे के पास बने पक्के मकान का पीछे का हिस्सा शुक्रवार की रात बारिश के दौरान अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के दस सदस्य पिछले हिस्से में सो रहे थे। क्योंकि अगले हिस्से में किराने की दुकान है। सभी मलबे में दब गए। इनमें से दो सगी बहनों 22 वर्षीय तरन्नुम फातिमा व 18 वर्षीय सना फातिमा की शनिवार सुबह मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल को गए। चार बकरियां भी मलबे में दबकर मर गईं।
बेदीपुर चौराहे के पास 62 वर्षीय मोहम्मद अली ने पक्का मकान बेसमेंट पर बनवा रखा है। कई वर्ष से परिवार इसी मकान में रहता है। मकान के अगले हिस्से में किराने की दुकान है। जबकि पिछले हिस्से में परिवार के सदस्य रहते हैं। मोहम्मद अली के परिवार में 60 वर्षीय पत्नी जैसरून्निशा के साथ बेटा अजमल (32), अकरम (28), बेटियां सना फातिमा (18), तरन्नुम फातिमा (22), अजमल की पत्नी सबीना बानो (30), बेटा एहसान (9), जुनैद (6) और अकरम की पत्नी जुनैरा बानो (26) हैं।
विज्ञापन

मकान पिलर पर बना होने के कारण घर के बेसमेंट में कुछ दिनों से बारिश का पानी भरा था। शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात अचानक मकान का पिछला हिस्सा भरभरा कर ढह गया। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे और थोड़ी ही ग्राम प्रधान गुलाम दस्तगीर भी पहुंच गए। सभी लोग मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह की टीम के साथ हर्रैया व पैकोलिया थाने की फोर्स, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटवाकर अंदर फंसे लोगों को निकलवा कर अस्पताल भिजवाया गया। घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या व महिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया। जबकि गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी के साथ राजस्व टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार किया। सीओ हर्रैया शेषमणि पांडेय ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

नियमानुसार दिया जाएगा मुआवजा : डीएम
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि घटना दुखद है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके साथ घायलों का उपचार कराया जा रहा है। परिवार में राशन आदि भी पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed