{"_id":"5d9e27698ebc3e012d680cdb","slug":"two-sho-line-spot-basti-news-gkp324816057","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर हत्याकांड: दो एसओ पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर हत्याकांड: दो एसओ पर गाज
विज्ञापन
बस्ती में रोडवेज स्टेशन पर मूक दर्शक बन कर खड़ी रही पुलिस।
- फोटो : BASTI
कबीर हत्याकांड: दो एसओ लाइन हाजिर
बस्ती। भाजपा नेता व एपीएन छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कबीर तिवारी की हत्या के बाद रोडवेज परिसर में तोड़फोड़ रोक पाने में नाकाम साबित हुए एसओ नगर अनिल कुमार और वाल्टरगंज एसओ अरविंद शाही पर आखिरकार गाज गिर गई। दोनों को एसपी ने लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर नए थानेदार तैनात कर दिया है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एसओ लालगंज रहे विकास यादव को वाल्टरगंज और एसओ पैकोलिया संजय कुमार को लालगंज थानेदार बनाया गया है। नगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार की जगह वहीं तैनात एसएसआई दिनेश सरोज को प्रभारी थानाध्यक्ष बना दिया गया है। पैकोलिया के थानाध्यक्ष के तौर पर पुरानी बस्ती थाने में तैनात दुर्गा प्रसाद को एसपी ने कमान सौंपी है।
नौ नामजद सहित 11 पर मुकदमा
बस्ती। कबीर तिवारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके अधिवक्ता पिता सुनील दत्त तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया गिरफ्तर किए गए दो आरोपियों के अलावा अभय प्रताप, अक्षय प्रताप सहित आठ नामजद सहित कुल 10 लोगों पर हत्या, बलवा, भीड़ को उग्र होने के लिए उकसाने, सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़, आगजनी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।