फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two scavengers from Tamil Nadu arrested, bag theft from car busted

तमिलनाडु के दो टप्पेबाज गिरफ्तार, कार से बैग चोरी का पर्दाफाश

Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two scavengers from Tamil Nadu arrested, bag theft from car busted
तमिलनाडु के दो टप्पेबाज गिरफ्तार, कार से बैग चोरी का पर्दाफाश
विज्ञापन

बस्ती। पांच दिन पहले शहर के विकास भवन व बड़ेवन के पास कार का शीशा तोड़कर बैग चुराने वाले तमिलनाडु के दो टप्पेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम ने उन्हें मूड़घाट के पास से पकड़ा। उनके पास से चोरी की रकम, जेवरात और चरस बरामद किया गया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार दोनों की पहचान चंदरु तेली व राजू तेली निवासी नवलपट्ट रोड गांधीनगर निकट मारी अंबा मंदिर गली नंबर आठ थाना थिरुवेरमबोर जनपद तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु के रूप में की गई है। कोतवाल के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दोनों विभिन्न प्रदेशों व जनपदों में घूम-घूमकर चोरी व टप्पेबाजी करते हैं। साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी भी करते हैं। एक दिसंबर 2021 को शहर में सेहुड़ा कला थाना रुधौली निवासी डॉ. जय कृष्ण पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि बड़ेवन के पास उनकी स्कार्पियो का शीशा तोड़कर बैग उड़ा लिया। बैग में लगभग 10 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछुआ रखा था।
विज्ञापन

इसी दरम्यान विकास भवन के पास खड़ी सहायक विकास अधिकारी की लग्जरी कार के दाहिनी तरफ पीछे के दरवाजे का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा हुआ बैग चोरी कर लिया था। इस संबंध में कुदरहा ब्लॉक में तैनात प्रभारी सहायक विकास अधिकारी जयेंद्र लाल ने तहरीर देकर बताया था कि बैग में गाड़ी का मूल अभिलेख, इंश्योरेंश, ग्राम पंचायतों की चेक बुक तथा महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख (ब्लॉक/ग्राम पंचायतों से संबंधित) रखे थे। पुलिस का दावा है कि शहर छोड़कर निकलने की तैयारी में दोनों टप्पेबाज मूड़घाट सवारी पकड़ने पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली व स्वॉट की टीम ने दोनों को मूड़घाट के पास से पकड़ लिया। इन दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed