फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two pontoon bridges will be built over the Saryu and one over the Manwar River.

Basti News: सरयू पर दो और मनवर नदी पर बनेगा एक पीपा पुल

Thu, 08 Oct 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two pontoon bridges will be built over the Saryu and one over the Manwar River.
बस्ती। सरयू और मनवर नदी के कारण आवागमन में परेशानी झेल रहे ग्रामीणों की राह अब आसान होगी। शासन ने दोनों नदियों पर तीन पीपा पुलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन पुलों के निर्माण पर कुल 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विक्रमजोत ब्लॉक का माझा किता अव्वल गांव सरयू नदी के दूसरी ओर बसा है। यहां के लोगों को ब्लॉक और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए नाव से नदी पार करनी पड़ती है। बाढ़ के दौरान करीब चार महीने तक गांव का सीधा संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से कट जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को अयोध्या और अंबेडकरनगर होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान के लिए बीडी बांध के ठोकर नंबर 10 के पास पांटून पुल (पीपा पुल) बनाया जाएगा। इसके लिए 30 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है और बजट भी आवंटित कर दिया गया है। पुल का निर्माण आठ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह विक्रमजोत ब्लॉक के छतौना गांव के पास सरयू की सोती पर भी पीपा पुल बनाया जाएगा। 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से छतौना के साथ ही आसपास के माझा क्षेत्र के ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी। अभी सोती में पानी होने पर ग्रामीणों को वाहन नाव पर लादकर दूसरी ओर ले जाना पड़ता है। पुल बनने के बाद इस परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रामपुर के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को भी मिलेगी सुविधा
परशुरामपुर ब्लॉक के रामपुर गांव के पास मनवर नदी पर मंगलेश्वरनाथ मंदिर के निकट 16 लाख रुपये की लागत से पीपा पुल बनाया जाएगा। नदी के कारण ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने में परेशानी होती है। पुल बनने से ग्रामीणों के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन भी सुगम होगा। इसका निर्माण भी आठ माह में पूरा किया जाना है।

कोट
तीन पीपा पुलों के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। बजट भी आवंटित हो गया है और निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नदी का जलस्तर सामान्य होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-संजीव कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed