{"_id":"645557f4ef0c7c9bd100c4d4","slug":"two-new-corona-infected-found-in-womens-hospital-basti-news-c-7-1-153959-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्पताल में मिले दो नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्पताल में मिले दो नए कोरोना संक्रमित
Sat, 06 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोरोना संक्रमण की गति धीमी ही सही मगर अपने जिले में हर दिन संक्रमित मरीज मिल रहे हें। शुक्रवार को भी जिला महिला अस्पताल में दो नए संक्रमित मरीज एंटीजन रिपोर्ट में मिले हें। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब जिले में कुल सक्रिय केस 22 हो गए हैं, जबकि 49 मरीजों को 1 अप्रैल से अब तक 49 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, क्षयरोग चिकित्सालय, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित सीएचसी पर कोरोना की जांच कराई जा रही है। हर दिन करीब 750 सौ नमूनों की एंटीजन व करीब 300 आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण के छिटपुट केस ही मिल रहे हेँ, मगर स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गंभीर है। महिला अस्पताल में शुक्रवार को गौर ब्लॉक के मांधाता गांव की 24 वर्षीय महिला तथा कप्तानगंज ब्लॉक के देईबुजुर्ग की 19 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। यह लोग इलाज के लिए आई थीं। ओपीडी में इनकी जांच हुई।
एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि पहली अप्रैल से जिले में कोविड के केस निकलने शुरू हुए हैं। इधर केस से बढ़े हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में देखा गया है कि मरीज में या तो लक्षण ही नहीं होते हैं, या हल्का लक्षण होता है, इसलिए लोगों को होम आइसोलेशन में ही रखकर उनका इलाज किया जा रहा है।