फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two more accused of cow slaughter arrested

गोवंश की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two more accused of cow slaughter arrested
गोवंश की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। गोवंश की हत्या के मामले में सोनहा थाने की पुलिस ने बुधवार को गदापुर चक गांव के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अंसार अली उर्फ कल्लू और मुबारक अली गिरफ्तार किए गए हैं। इससे पहले 10 आरोपियों को मंगलवार को दिन में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
गांव में डीआईजी आरके भारद्वाज, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जायजा लिया। गांव में अब भी तनाव है। एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थाने के एसएचओ विनोद कुमार, हल्का दरोगा अनिल यादव, सिपाही विपिन सिंह व राहुल को निलंबित कर दिया गया। मामले में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर हल्का दरोगा अनिल यादव समेत 18 लोगों पर गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह गदापुर चक गांव की बाग में पशु वध की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि थाने के एक एसआई और आरक्षी मौके पर पहुंचे और पशु के शव को मिट्टी में दफन करवा दिया। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं को हो गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीणों के इकट्ठा होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम भानपुर और एसएचओ मौके पर पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में पशु के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगने लगा।

बाद में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की तहरीर पर हारून, अब्बूहाजी, हवीब, तौहिद, गुलाब, मुबारक, सफीकुल्लाह हाजी, इम्तियाज अली, रज्जाक, इश्क मिया, जाहिद होमगार्ड, सलीम, रसीद, तजामुल, जुगुन, टिल्लू और ग्राम प्रधान पवन द्विवेदी उर्फ मंटू दुबे निवासी गण गदापुर चक के अलावा थाने के एसआई अनिल यादव और अज्ञात 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों में से जुबेर अहमद, सहाबुद्दीन, अब्दुल अहद, तफ्सीर अहमद उर्फ जुगनू, समीर अहमद, अब्दुल कलाम उर्फ बुद्दू, फैयाज अहमद, अब्दुल रहीम, मो. मारुफ, और इकबाल उर्फ नन्हू निवासी गदापुर चक को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed