फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two more accused arrested in deadly attack

जानलेवा हमले में दो और आरोपित गिरफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in deadly attack
पूर्व प्रमुख के पति पर जानलेवा हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसपी आशीष श - फोटो : BASTI
जानलेवा हमले में दो और आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बनकटी बाजार में दो जनवरी को हुई थी घटना
बनकटी(बस्ती)। लालगंज पुलिस टीम ने भाजपा नेता व बनकटी ब्लॉक के प्रमुख के प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह पर दो जनवरी को हुए जानलेवा हमले में नामजद आरोपितों में से दो और को शहर के पचपेड़िया मार्ग से पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसके पूर्व चार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी बुधवार को की जा चुकी है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बाकी आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

लालगंज थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी शुक्रवार की सुबह हमराहियों के साथ महसों चौराहे पर खड़े होकर बनकटी कस्बे में हुई मारपीट के मामले में नामजद आरोपितों की तलाश के लिए चर्चा कर रहे थे। मुखबिर ने आरोपित पीयूष पाल और पुनीत पाल को शहर के पचपेड़िया मार्ग से पैदल चलकर हाईवे की ओर जाने की सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो दोनों आरोपित भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed