फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two lakh rupees were looted from a liquor store after a salesman was threatened with a gun.

Basti News: शराब की दुकान में सेल्समैन को तमंचा दिखाकर दो लाख लूटे

Sun, 11 Jan 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were looted from a liquor store after a salesman was threatened with a gun.
शराब की दुकान का सेल्समैन।
कुदरहा। कार सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की रात तमंचा दिखाकर देसी शराब की दुकान में सेल्समैन से करीब दो लाख रुपये लूट कर सनसनी फैला दी। बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन सीओ भी मौके पर पहुंच गए और सेल्समैन से बदमाशों के हुलिया आदि के बारे में जानकारी ली। जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की गई, मगर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, लालगंज पुलिस सेल्समैन से पुलिस चौकी रखौना में पूछताछ कर रही है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एसपी अभिनंदन ने भी वारदात स्थल पर पहुंचकर अगल-बगल के दुकानदारों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की दुकान के सेल्समैन वीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे कार सवार तीन बदमाश उनकी दुकान के पास पहुंचे। बदमाशों ने कार दुकान से करीब 50 मीटर पहले ही खड़ी कर दी थी। कार से उतरकर एक बदमाश उनके पास पहुंचा और एक पेटी शराब मांगी। पहले उसने यूपीआई से भुगतान देने की बात की। फिर नकद भुगतान के बहाने से अपने दूसरे साथी को भी बुला लिया।
वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि शराब की पेटी देने के लिए जैसे ही उसने दुकान का दरवाजा खोला, तीनों बदमाश तमंचा लेकर दुकान में घुस गए। विरोध करने पर तमंचा उसकी कनपटी पर सटाकर गल्ले में रखे तीन दिन की बिक्री के करीब दो लाख रुपये लूट लिए। सीसीटीवी को क्षति पहुंचाकर डीवीआर निकाल लिया और लेकर भाग निकले। वीरेंद्र ने बताया कि लुटेरे तमंचा दिखाकर धमकाते हुए उसे कार के पास तक ले गए और गाड़ी में बैठकर भाग गए।

बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद वीरेंद्र ने शोर मचाया और पुलिस को भी सूचना दी। लूट की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। रुधौली क्षेत्र के सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। दुकान के मालिक ने सेल्समैन पर ही शंका जाहिर की है, सभी पहलुओं पर नजर रखते हुए जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed