{"_id":"69f24781718320318a0b52ac","slug":"two-injured-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-bst1006-157740-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की टक्कर में दो घायल
Wed, 29 Apr 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे स्थित विजरा गांव के सामने बुधवार दोपहर करीब 1:10 बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार, रामभवन (45) वर्ष पुत्र राम अवध, निवासी देवमी बनकटी, जो बरगदवा माफी में सफाई कर्मचारी हैं। ड्यूटी से लौटकर अपने घर जा रहे था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक अनियंत्रित हो गई। चालक ने बाइक को डिवाइडर पर चढ़ाते हुए दूसरी लेन में ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे बैठा व्यक्ति दूसरी लेन के सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दीपक (33) वर्ष निवासी कूड़ेभार, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।