फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two henchmen of fake finance gang arrested

फर्जी फाइनेंस गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद

Mon, 25 May 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two henchmen of fake finance gang arrested
एसओजी और वाल्टरगंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : BASTI
फर्जी फाइनेंस गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार,
विज्ञापन

बस्ती। फर्जी नाम-पते की आईडी बनवाकर बाइक फाइनेंस करवाने के खेल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों एक बैंक के फाइनेंस सेक्टर में काम करते हैं। एसओजी व थाना वाल्टरगंज की संयुक्त टीम ने दोनों के कब्जे से 16 बाइक व एक लाख पैंतीस हजार रुपये बरामद किया।

एएसपी पंकज ने बताया कि एसओजी प्रभारी अवधेश राज सिंह, आरक्षी आदित्य पांडेय, रामसुरेश यादव, दिलीप कुमार, बुद्धेश कुमार, अजय यादव के अलावा थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विकास यादव मय टीम के साथ रोहित गुप्ता उर्फ बब्लू निवासी पिपराजप्ती थाना वाल्टरगंज और पवन सिंह उर्फ सुमित निवासी पुरवा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को हरदिया मोड़ थाना वाल्टरगंज से सोमवार दोपहर को पकड़ा। दोनों से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले जवाब मिले। बताया कि वे एक बैंक के फाइनेंस सेक्टर में कार्य करते हैं। कंप्यूटर सिस्टम से दूसरे की फर्जी आईडी पर मोटर साइकिल फाइनेंस कराकर बेचते हैं। लोगों को एक-दो महीने पुरानी गाड़ी बताकर गाड़ी को चालीस हजार से पचास हजार में बेच देते है। दोनों ने कबूल किया कि वे काफी संख्या में बाइक, स्कूटी आदि धोखा देकर बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed